सम्बंधित जानकारी
- Coronavirus : मास्क नहीं पहना तो जुर्माने के साथ करनी पड़ेगी कोरोना योद्धा के रूप में ड्यूटी
- केजरीवाल ने कोरोना के इलाज के लिए स्वस्थ लोगों से की प्लाज्मा दान करने की अपील
- Coronavirus Live updates : पाकिस्तान में संक्रमण के मामले 2,31,000 से पार, 4,762 लोगों की मौत
- दक्षिण अफ्रीका के हिन्दू राजनीतिक दल के संस्थापक की Coronavirus से मौत
- लगातार चौथे दिन 20000 से ज्यादा कोरोनावायरस संक्रमण के मामले, रूस को पीछे छोड़ भारत तीसरे स्थान पर
Nick Cordero | ब्रॉडवे अभिनेता निक कॉर्डेरो की COVID-19 से मौत
लॉस एंजिल्स। ब्रॉडवे के अभिनेता निक कॉर्डेरो की मौत कोरोनावायरस संक्रमण की वजह से हो गई। 'बुलेट्स ऑवर ब्रॉडवे' में अपने प्रदर्शन के लिए टोनी अवॉर्ड से नामित हो चुके 41 वर्षीय अभिनेता की पत्नी फिटनेश प्रशिक्षक एमेंडा क्लूट्स ने यह जानकारी दी।
अभिनेता को कई हफ्ते तक आईसीयू में रखा गया। पहले तो निमोनिया होने की बात सामने आई और फिर उसके बाद हुई दिक्कतों की वजह से उनका दाहिना पैर तक काटना पड़ा। उनके दोनों फेफड़ों का प्रतिरोपण भी होना था।
रविवार को क्लूट्स ने इंस्टाग्राम पर अभिनेता की मौत की जानकारी दी। क्लूट्स ने कहा कि उनके पति ने कोरोनावायरस संक्रमण से 95 दिन तक लड़ाई लड़ी। इस जोड़े की शादी 2017 में हुई थी और उनका 1 साल का बेटा इल्विस है। (भाषा)
