सम्बंधित जानकारी
- दिल्ली में शुरू हुआ प्लाज्मा बैंक, जानिए कौन दान कर सकता है प्लाज्मा...
- COVID-19 के मरीजों के इलाज के लिए इंदौर में बना पहला प्लाज्मा बैंक
- दिल्ली में Coronavirus मरीजों के लिए बनेगा प्लाज्मा बैंक
- दिल्ली के मंत्री सत्येन्द्र जैन को प्लाज्मा थैरेपी दी, हालत स्थिर
- कोरोनावायरस : स्वास्थ्य मंत्रालय ने इमरजेंसी पड़ने पर इस दवा के इस्तेमाल की दी इजाजत
Arvind Kejriwal | केजरीवाल ने कोरोना के इलाज के लिए स्वस्थ लोगों से की प्लाज्मा दान करने की अपील
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को अस्पतालों से अपील की है कि वे कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों को 14 दिन बाद प्लाज्मा दान करने के लिए प्रोत्साहित करें।
ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्लाज्मा बैंक की शुरुआत के बाद पिछले 4-5 दिनों में प्लाज्मा की मांग बढ़ गई है, लेकिन दान करने वाले लोगों की कमी है।
मुख्यमंत्री ने अस्पतालों से अपील की है कि वे अपने स्वस्थ हुए मरीजों को ऐसा करने के लिए उत्साहित करें। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अभी कोविड-19 के 15,000 बिस्तर हैं जिनमें से 5,100 पर मरीजों का इलाज हो रहा है। (भाषा)
