सम्बंधित जानकारी
- Corona टीके की तीनों डोज लेने वालों को इंश्योरेंस प्रीमियम पर मिलेगी बड़ी छूट! जानें क्या है इरडा की तैयारी
- ओडिशा में 59 प्रतिशत लोगों को नहीं मिली कोविड की बूस्टर डोज
- RT-PCR जांच का असर विदेशों से छुट्टियां मनाने के लिए आने वालों पर नहीं पड़ने की संभावना
- Corona India Update : देश के 36 जिले कोरोना मामले में बढ़ा रहे हैं टेंशन, ICMR ने जारी किए डरावने आंकड़े
- एयरपोर्ट पर होगा रैंडम कोरोना टेस्ट, इंटरनेशनल यात्रियों के लिए गाइडलाइन जारी
बड़ी खबर, हैदराबाद की 2 कंपनियों के पास कोरोना वैक्सीन की 25 करोड़ खुराक
हैदराबाद। हैदराबाद के दो प्रमुख टीका निर्माता, बायोलॉजिकल ई लिमिटेड और भारत बायोटेक के पास कोविडरोधी टीकों की लगभग 25 करोड़ खुराक का भंडार है जिसे वे ऑर्डर मिलने पर भेजने के लिए तैयार हैं।
बायोलॉजिकल ई के पास उसके कोविड रोधी टीके कॉर्बेवैक्स की करीब 20 करोड़ खुराक का भंडार है जबकि भारत बायोटेक के पास कोवैक्सीन की करीब पांच करोड़ खुराक का भंडार है।
बायोलॉजिकल ई के कार्यकारी उपाध्यक्ष (विनिर्माण) डॉ. विक्रम पाराड़कर ने कहा कि केंद्र सरकार के प्रति वैक्सीन निर्माण की प्रतिबद्धता का पालन करते हुए कंपनी ने कॉर्बेवैक्स की कुल 30 करोड़ खुराक का उत्पादन किया। बायोलॉजिकल ई ने मार्च 2022 में 10 करोड़ खुराकों की सरकार को सफलतापूर्वक आपूर्ति की।
पराड़कर ने बताया कि वर्तमान में, हमारे पास लगभग 20 करोड़ खुराक हैं जिनका पूरी तरह से परीक्षण किया गया है और जब भी हमें ऑर्डर मिलता है, हम आपूर्ति के लिए तैयार हैं। इसके अतिरिक्त, हमने एंटीजन के समतुल्य 20 करोड़ खुराक का निर्माण किया जो हमें कॉर्बेवैक्स तैयार उत्पाद के निर्माण को तेजी से बढ़ाने में मदद करेगा।
उन्होंने आगे कहा कि बायोलॉजिकल ई भविष्य के ऑर्डर के आठ सप्ताह के भीतर अतिरिक्त टीके की आपूर्ति शुरू कर सकती है और अपनी योग्य निर्माण क्षमता के अनुसार मासिक आधार पर कॉर्बेवैक्स की लगभग 10 करोड़ खुराक का निर्माण और आपूर्ति कर सकती है।
Edited by : Nrapendra Gupta
