Cooking tips | बहुउपयोगी हैं सूखी सब्जियाँ...
रसोई की बातें...
ND
- अदरक को काटकर, सुखाकर पीस लें। इसे भी मसालादानी में रखें। प्रतिदिन आप मसालों के साथ पिसी अदरक का भी उपयोग कर सकते हैं। चाय मसाले में भी इसे उपयोग में ला सकते हैं।
- हरी मिर्च को काटकर सुखा लें। थोड़े-से तेल में सेंककर मिक्चर में मिलाएँ, स्वाद बढ़ जाएगा।
- हरी मिर्च के डंठल तोड़कर सुखा लें। पीसकर पावडर बना लें। इसे भी मसालादानी में रखें। भिंडी, चतुरफली, बरबटी आदि सब्जियों के हरे रंग के लिए एवं मसालों के साथ इसका उपयोग करें।
