1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. कॉन्टिनेंटल फूड

बेक सेब कस्टर्ड

बेक सेब कस्टर्ड पूर्णिमा
- पूर्णिम

सामग्री :
1 लीटर दूध, 2 सेवफल, 1 चम्मक्रीम, 1/2 चम्मखरबूजे की गिरी, 1/2 चम्मइलायची पावडर, 1-1/2 चम्मकस्टर्ड पावडर, 100 ग्राम शक्कर।

विधि :
सबसे पहले दूध उबलने रख दें। जब दूध उबलने लगे तब थोड़ी-थोड़ी शक्कर डालकर चम्मच से चलाते रहिए तब तक कि दूध गाढ़ा न हो जाए। अब आधा कप ठंडे दूध में कस्टर्ड घोलकर इसमें डालें और दूध को दस-पंद्रह मिनट तक और औटाकर गैस बंद कर दीजिए।

कस्टर्ड वाला दूध ठंडा होने पर इसमें क्रीम मिलाकर फेंटिए। अब एक सेवफल को छिलकर कद्दूकस कर मिला दीजिए। पाव कप शक्कर को एक कढ़ाई में डालकर भूरा रंग होने तक गर्म करें। अब बेकिंग डिश में थोड़ा-सा क्रीम चुपड़ कर उस पर खरबूजे की गिरी फैलाइए। बचे सेवफल के गोल-गोल स्लाइस काट कर इस पर सजाइए। उस पर भूरी शक्कर फैलाकर तैयार गाढ़ा कस्टर्ड फैलाइए।

फिर बाकी की भूरी शक्कर फैलाइए। और पुनः खरबूजे को गिरी फैलाकर 20-25 मिनट बेक करके इलायची पावडर ‍बुरकाकर सर्व करें।