New Year dishes | एग्ज-चॉकलेट कोकी
ND |
सामग्री :
1 अंडा, 150 ग्राम मैदा, चुटकी भर सोडा, 50 ग्राम दूध, 1 चम्मच चॉकलेट पावडर, 100 ग्राम शक्कर।
विधि :
सबसे पहले मैदे में सोडा डालकर छान लें। अब दूध, शक्कर व अंडे को फोड़कर उसके अंदर का पीला भाग मिलाकर मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें।
अब तैयार मिश्रण में मैदा व चॉकलेट पावडर मिलाकर मिश्रण को एकसार कर लें। गरम अवन में 15-20 मिनट तक रखें। पकने और अच्छीतरह फूलने के बाद खिले-खिले तैयार एग्ज-चॉकलेट कोकी घर आए मेहमान को परोसें और नववर्ष का स्वागत करें।

