dharma sangrah
✕

Jesus Christ Motivational Story : जीसस क्राइस्ट, गरीब महिला और श्रेष्ठ दान

Updated: गुरुवार, 9 अप्रैल 2020 (13:09 IST)
Jesus Christ Motivational Story
एक बार प्रभु ईसा येरुशलम के चर्च में गए। वहां एक संदूकची रखी हुई थी, जिसमें लोग अपनी श्रद्धानुसार सोना, चांदी, सिक्के इत्यादि डाला करते थे। इस धन को गरीबों के सहायतार्थ खर्च किया जाता था। 
 
ईसा ने देखा कि धनी लोग अपनी-अपनी योग्यतानुसार बड़े अभिमान के साथ सबको दिखा-दिखाकर उसमें पैसा डाल रहे हैं, जबकि आम इंसान और गरीब लोग बिना किसी को दिखाए या बताए सहज रूप से सिक्के के रूप में अपने श्रद्धासुमन उसमें चढ़ा रहे हैं।
 
इतने में एक विधवा वहां आई और लोगों की नजरें बचाकर उसने उस संदूकची में दो पैसे डाले। यह देख प्रभु ईसा वहां उपस्थित लोगों से बोले- 'वास्तव में इस गरीब विधवा ने सबसे श्रेष्ठ दान किया है। अन्य लोग तो अपने धन में जो वृद्धि हुई है, उसे डाल रहे हैं, जबकि इस विधवा ने अपनी बचत में से डाला है। इससे उसका खर्च चल सकता था किंतु इसने उसकी परवाह किए बिना सहर्ष दान कर दिया, इसलिए इसने सच्चा दान किया है। 
 
याद रखो, प्रत्येक व्यक्ति को अपने मन के अनुसार दान करना चाहिए, जबरदस्ती या दबाव से नहीं, क्योंकि प्रभु अपनी खुशी से देने वाले से प्रेम करता है, न कि अनिच्छापूर्वक देने वाले से!' 
 
उपस्थित जनसमूह में से एक व्यक्ति बोला- 'यह कैसे मान लिया जाए या समझ लिया जाए कि अधिक धन दान करने वाला व्यक्ति अपने मन के अनुसार दान नहीं कर रहा है?' 
 
ईसा मसीह ने उस व्यक्ति को अपने पास बुलाया और कहा- 'मैंने यह कभी नहीं कहा कि अधिक दान देने वाला व्यक्ति अपने मन के अनुसार दान नहीं करता, मैं तो सिर्फ इतना कह रहा हूं कि दान से ज्यादा महत्वपूर्ण उसके पीछे की भावना होती है। अगर कोई दिखावे के लिए दान कर रहा है तो उसे उत्तम दान की श्रेणी में कैसे रखा जा सकता है।'

Show comments

सभी देखें

Dev Uthani Ekadashi 2026: देव उठनी एकादशी पर 5 या 11 कितने दीये जलाना होता है सबसे शुभ? जानें तुलसी के पास दीपक रखने का सही नियम

Khatu Shyam Birthday 2026: कैसे स्थापित हुआ खाटू श्याम जी का चमत्कारी धाम? जन्मदिन पर जानें यह अनसुनी कहानी

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Dev uthani ekadashi 2026 date: देव उठनी एकादशी की पूजा के शुभ मुहूर्त, विधि और श्रीहरि को जगाने का शुभ मंत्र, 11 दीपक

Tulsi Vivah 2026 Date: देवउठनी एकादशी, द्वादशी या कार्तिक पूर्णिमा- कब करें तुलसी विवाह? दूर करें हर कन्फ्यूजन

सभी देखें

Dev uthani ekadasshi 2026: देवउठनी एकादशी व्रत का पारण समय क्या है?

Dev Uthani Ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी पर कर लें ये 5 अचूक उपाय, पितृदोष से मिलेगी हमेशा के लिए मुक्ति

Dev Uthani Ekadashi Tulsi Vivah Katha: देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह की संपूर्ण व्रत कथा, बिना इसके अधूरी है पूजा

Dev Uthani Ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी का व्रत रखने के ये 10 अद्भुत फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप!

Dev Uthani Ekadashi 2026 Date: 4 शुभ योग में मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी, ये 5 उपाय करेंगे तो मिलेगा अक्षय पुण्य

अगला लेख