शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. व्रत-त्योहार
  4. »
  5. चैत्र नवरात्रि
  6. नवदुर्गा का रहस्य जानें
Written By WD

नवदुर्गा का रहस्य जानें

- प्रस्तुति शतायु

navraatri | नवदुर्गा का रहस्य जानें
ND
अश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिप्रदा से शारदीय नवमी तक की नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। इन नौ दिनों में मद्यमान, माँस-भक्षण और स्‍त्रिसंग शयन वर्जित माना गया है। इन नौ दिनों में पवित्रता और शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है। पवित्र और उपवास में रहकर इन नौ दिनों में की गई हर तरह की साधनाएँ और मनकामनाएँ पूर्ण होती है। अपवित्रता से रोग और शोक उत्पन्न होते हैं।

नौ पवित्र रात्रियों अनुसार माता के नौ रूपों का पुराणों में वर्णन मिलता है। माता के उक्त नौ रूपों के नाम क्रमश: इस प्रकार हैं- 1.शैलपुत्री 2.ब्रह्मचारिणी 3.चंद्रघंटा 4.कुष्मांडा 5.स्कंदमाता 6.कात्यायनी 7.कालरात्रि 8.महागौरी 9.सिद्धिदात्री।

पर्वतराज हिमालय की पुत्री होने के कारण माँ दुर्गा को शैलपुत्री कहा जाता है। ब्रह्मचारिणी अर्थात जब उन्होंने तपश्चर्या द्वारा शिव को पाया था। चंद्रघंटा अर्थात जिनके मस्तक पर चंद्र के आकार का तिलक है। ब्रह्मांड को उत्पन्न करने की शक्ति प्राप्त करने के बाद उन्हें कुष्मांडा कहा जाने लगा। उदर से अंड तक वे अपने भीतर ब्रह्मांड को समेटे हुए हैं, इसीलिए कुष्‍मांडा कहलाती हैं।

उनके पुत्र कार्तिकेय का नाम स्कंद भी है इसीलिए वे स्कंद की माता कहलाती हैं। यज्ञ की अग्नि में भस्म होने के बाद महर्षि कात्यायन की तपस्या से प्रसन्न होकर उन्होंने उनके यहाँ पुत्री रूप में जन्म लिया था इसीलिए वे कात्यायनी कहलाती हैं।

माँ पार्वती देवी काल अर्थात हर तरह के संकट का नाश करने वाली हैं, इसीलिए कालरात्रि कहलाती हैं। माता का वर्ण पूर्णत: गौर अर्थात गौरा (श्वेत) है इसीलिए वे महागौरी कहलाती हैं। जो भक्त पूर्णत: उन्हीं के प्रति समर्पित रहता है उसे वे हर प्रकार की सिद्धि दे देती हैं इसीलिए उन्हें सिद्धिदात्री कहा जाता है।

शाक्त की शक्ति का रहस्य