मंगल ने बनाया कमलनाथ को मंत्री
-
पं. सुरेंद्र बिल्लौरे जन्म : 18 नवंबर 1946 कानपुरचंद्रकुंडली (अनुमानित समय लिया है) कांग्रेस नेता और केंद्रीय मंत्री कमलनाथ का जन्म कानपुर (उप्र) में हुआ। उनका जन्म मंगल की महादशा में हुआ जिसका भोग्यकाल 3 वर्ष 1 माह 10 दिन रहा। इस प्रकार का जातक सम्मानित पद पर विराजमान होता है (चंद्रकुंडली अनुसार) एवं सरकार (राजा) द्वारा सम्मानित होता है। इसी प्रभाव से कमलनाथ इस समय केंद्रीय मंत्री के पद को सुशोभित कर रहे हैं। जिस समय कमलनाथ जन्मे उस समय जो चंद्रमा विराजमान था, उसकी स्थिति अनुसार भी जातक उच्च सम्मान को प्राप्त करता है। कमलनाथ की राशि पर वर्तमान में बुध की महादशा चल रही है। जो 22 दिसंबर 2002 से प्रारंभ हुई थी। यह पूरे 17 वर्ष रहकर 22 दिसंबर 2019 को समाप्त होगी। बुध महादशा का आपको लाभांश मिला एवं केंद्रीय मंत्री पद पर विराजमान हुए। बुध महादशा के अंतर्गत शुक्र की अंतरदशा भी चल रही है। अत: उन्हें एक औरत वाले व्यक्ति एवं कुमारिका (कुँवारी कन्या), संगीतकार तथा घोड़े के लिए अन्नदान करना चाहिए। बुध के परिणाम से अच्छे मित्र मिलते हैं एवं इसके प्रभाव से व्यक्ति (सामने वाला) देखकर उसके साथ व्यवहार की पारदर्शिता होती है। |
| कांग्रेस नेता और केंद्रीय मंत्री कमलनाथ का जन्म कानपुर (उप्र) में हुआ। उनका जन्म मंगल की महादशा में हुआ जिसका भोग्यकाल 3 वर्ष 1 माह 10 दिन रहा। इस प्रकार का जातक सम्मानित पद पर विराजमान होता है (चंद्रकुंडली अनुसार) एवं सरकार (राजा) द्वारा सम्मानित हो |
|
|
गुरु तथा शुक्र का प्रभाव से ही कमलनाथ पर किसी का रुष्ट होना या मनाना, इसका असर नहीं पड़ता है। मित्रों से मनमुटाव हो सकता है। आपको संयम रखना होगा। अन्यथा कटु आलोचना होगी। मई अंत से मध्य जुलाई तक प्रतिद्वंद्वियों के लिए सिरदर्द बने रहेंगे।
विश्वास प्राप्त होगा। भविष्य उज्ज्वल है। सुखद समाचारों से चिंता का निवारण होगा। जुलाई मध्य से प्रथम सितंबर तक क्षमता से बढ़कर निर्णय लेना उचित नहीं रहेगा। शुभ कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। विरोधी पक्ष हानि (पद) पहुँचाने का प्रयास करेगा। सावधान रहें। कोई भी निर्णय लेने के पहले विचार करें। सितंबर की शुरुआत से अक्टूबर के अंत तक नए साथी मिलने की संभावना है जिससे आपको हर्ष होगा। समझौते द्वारा विरोधी पक्ष की कटुता समाप्त होगी। अत: लाभ उठाने में भूल न करें। शुभ संदेश से उत्साह बढ़ेगा। अक्टूबर अंत से दिसंबर की शुरुआत तक विरोधी पक्ष से टकराव की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य, पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। कृपया ध्यान दें। उच्च स्तर से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। अप्रिय समाचार चिंता ग्रस्त करें, इससे पहले विवेक से काम करें। कमलनाथ को इस वर्ष भगवान रिद्धि-सिद्धि के दाता गणेशजी की आराधना करनी चाहिए। पन्ना, अमेरिकन डायमंड या हीरा एवं पुखराज का पेंडल बनाकर पहनना चाहिए। किसी भिखारी या कोढ़ी को कंबल दान करना चाहिए।