सुमित्रा महाजन : विजय का परचम लहराएगीं
सुमित्रा ताई के चमकते चुनावी सितारे
सौम्य व सुशिष्ट सुमित्रा महाजन के चुनावी सितारे फिर से बुलंदी पर है। सुमित्रा ताई का जन्म 12 अप्रैल 1943 को पूना के चिपलून में रात्रि 2 बजकर 15 मिनट में धनु लग्न व कर्क राशि में हुआ। सुमित्रा जी का विवाह इंदौर के प्रसिद्ध वकील जयंत महाजन से हुआ। 1982 में पहली बार सुमित्रा ताई इंदौर नगर निगम में उपमहापौर बनीं। इसके बाद राजनीति में फिर मुड़कर नहीं देखा। निरंतर इंदौर लोकसभा क्षेत्र से 7 बार जीत चुकी हैं सुमित्रा महाजन।
सुमित्रा ताई की पत्रिका में गुरु, चन्द्र सप्तम भाव में गजकेसरी योग बना रहा है। यह जीवनसाथी भाव है। यही वजह है कि आप विवाह बाद राजनीति में आईं और चमकदार सफलता पाई। सुमित्रा के जन्म के समय शत्रु भाव में शनि मित्र राशि वृषभ में है। शनि स्वराशिस्थ शुक्र के साथ होने से ही वे प्रतिद्वंद्वियों पर हमेशा भारी रहीं।