सिंह इज़ किंग
|
कहानी-निर्देशक : अनीस बज्मी
गीत : मयूर पुरी
संगीत : प्रीतम
कलाकार : अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, ओमपुरी, किरण खेर, सोनू सूद, नेहा धूपिया, रणवीर शौरी, यशपाल शर्मा, जावेद जाफरी
प्रदर्शित होने की संभावित तिथि : 8 अगस्त 2008
‘सिंह इज़ किंग’ एक ऐसी फिल्म है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का उम्दा नाम और अक्षय-कैटरीना की लकी जोड़ी इस फिल्म का प्रमुख आकर्षण है। फिल्म को भव्य पैमाने पर बनाया गया है।
लखनसिंह उर्फ लकी (सोनू सूद) आस्ट्रेलियन अंडरवर्ल्ड का ‘किंग’ है। उसकी गैंग (जावेद जाफरी, नेहा धूपिया, मनोज पाहवा, यशपाल शर्मा, कमल चोपड़ा और सुधांशु पांडे) बड़ी खतरनाक है।
|
हैप्पी से बचने के लिए गाँव वाले उसे दूर भेजने का निर्णय लेते हैं। वे चाहते हैं कि हैप्पी ऑस्ट्रेलिया जाकर लकी को पंजाब वापस लाए क्योंकि अपनी घृणास्पद हरकतों से उसने ऑस्ट्रेलिया में गाँव वालों की छवि खराब कर रखी है।
हैप्पी इस मिशन को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से लेता है और अपने दोस्त टोनी सिंह (ओमपुरी) के साथ जाने के लिए तैयार हो जाता है। हैप्पी से टोनी नफरत करता है, क्योंकि उसने उसे बेवजह इस मामले में घसीटा।
अपनी यात्रा के दौरान हैप्पी की मुलाकात सोनिया (कैटरीना कैफ) से होती है। सोनिया को वह चाहने लगता है। जब हैप्पी अपनी मंजिल तक पहुँचता है तो कई ऐसे हास्यास्पद प्रसंग घटते हैं कि उसके सारे पैसे खत्म हो जाते हैं। भाग्यवश उसे एक ऐसी महिला (किरण खेर) मिलती है, जो उसकी मदद करती है।
|
|
|
पंजाब, ऑस्ट्रेलिया और इजिप्ट में ‘सिंह इज़ किंग’ को फिल्माया गया है। रोमांस, ग्लैमर, हास्य और हिट संगीत इस फिल्म की विशेषता है।

