1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. आने वाली फिल्म
  6. शेडो की कहानी

Shadow Movie Preview | शेडो की कहानी

शेडो
PR
बैनर : ग्रेट एंटरटेनमेंट
निर्माता : नासिर खान, शमशाद आलम
निर्देशक : रोहित नय्यर
गीतकार : सत्या प्रकाश, अंजान सागरी, आनंद राज आनंद
संगीतकार : आनंद राज आनंद
कलाकार : नसीर खान, सोनाली कुलकर्णी, मिलिंद सोमण, हृषिता भट्ट, सोनिया मेहरा, सचिन खेडेकर, मुश्ताक खान

शहर में लगातार श्रृंखलाबद्ध हत्याएँ हो रही हैं और 6 माह बीत जाने के बावजूद पुलिस हत्यारे का पता लगाने में नाकाम रही है। अर्जुन शेरावत (नसीर खान) एक अपराधी है और उसे आज तक किसी ने नहीं देखा है। यह केस पुलिस ऑफिसर संजना राजपूत (सोनाली कुलकर्णी) को सौंपा जाता है। संजना इस मामले पर 6 महीने से कठोर परिश्रम कर रही है, लेकिन उसके हाथ अब तक कोई सूत्र नहीं लगा है।

शीतल प्रधान (हृषिता भट्ट) एक रिपोर्टर है। उसे अपना काम बहुत पसंद है। जिंदादिल शीतल भी इस केस का बारीकी से अध्ययन कर रही है। वह एक चैनल के लिए काम करती है।

राहुल कपूर (मिलिंद सोमण) भी रिपोर्टर है और वह दूसरे न्यूज चैनल के लिए काम करता है। वह भी हत्यारे का पता लगाना चाहता है और इस बारे में लगातार संजना से बात करता रहता है।

राहुल को शीतल चाहती है, लेकिन राहुल को अपने काम से प्यार है। बीच-बीच में हत्यारा अपना काम करता रहता है। कई घटनाएँ ऐसी घटती हैं जो इस बात की ओर इशारा करती है कि राहुल ही अर्जुन शेरावत है और शीतल भी उसके साथ है।

एक दिन शीतल पुलिस को अर्जुन शेरावत के अगले कदम की जानकारी देती है। संजना वहाँ पहुँचती है और अर्जुन को मार डालती है। ये माना जाता है कि हत्यारे का केस सुलझ गया है। राहुल और शीतल पर से भी संदेह के बादल छँट जाते हैं।

PR
सभी खुश होते हैं, लेकिन यह खुशी ज्यादा देर नहीं टिकती। टेलीविजन पर अर्जुन शेरावत की ऑडियो क्लिप सुनाई जाती है, जिसमें वह एक प्रसिद्ध बिल्डर हबीब फैजल (मुश्ताक खान) के अपहरण करने की तारीख घोषित करता है। वह पुलिस को हबीब को बचाने की खुली चुनौती देता है। सभी लोग स्तब्ध रह जाते है। तय की गई तारीख को अर्जुन शेरावत, हबीब का अपहरण कर लेता है।

शीतल को अर्जुन के बारे में जानकारी कैसे मिलती है? अर्जुन शेरावत की कौन मदद कर रहा है? अर्जुन शेरावत लोगों की हत्याएँ क्यों कर रहा है? राहुल कौन है और इस मामले मे उसकी रुचि क्यों है?

इन सब के उत्तर मिलेंगे ‘शेडो’ में।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें