विक्ट्री
|
निर्देशक : अजीतपाल मंगत
संगीत : अन्नू मलिक
कलाकार : हरमन बावेजा, अमृता राव, अनुपम खेर, गुलशन ग्रोवर, दलीप ताहिल
क्रिकेट भारत का सबसे लोकप्रिय खेल है। इस खेल पर आधारित कई फिल्में पिछले कुछ वर्षों में हमें देखने को मिली हैं। ‘लगान’ ने क्रिकेट को आधार बनाकर फिल्म बनाने के लिए कई फिल्मकारों को प्रेरित किया है।
|
‘विक्ट्री’ की कहानी राम नामक एक पिता की है, जिसकी ख्वाहिश है कि उसका बेटा विजय शेखावत भारत की ओर से क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करे। विजय अपने पिता का सपना पूरा करता है। कैसे वह ये सफर तय करता है, ये फिल्म में रोचक तरीके से दिखाया गया है। फिल्म में विश्व जगत के कई जाने-माने क्रिकेट खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई देंगे।
हरमन के लिए अहम है ‘विक्ट्री’
हरमन बावेजा की पहली फिल्म ‘लव स्टोरी 2050’ असफल हो गई थी, इसलिए हरमन के लिए यह फिल्म बेहद महत्वपूर्ण है। वे चाहते हैं कि उनकी यह फिल्म टिकट खिड़की पर विक्ट्री हासिल करे। क्रिकेट की बारीकियाँ हरमन ने पूर्व टेस्ट खिलाड़ी प्रवीण आमरे से सीखी हैं।
क्रिकेट के शौकीन हैं अजीतपाल
|
