Life Partner Movie Preview | लाइफ पार्टनर
IFM
निर्माता : अब्बास बर्मावाला, मस्तान बर्मावाला, हुसैन बर्मावाला
निर्देशक : रूमी जाफरी
संगीत : प्रीतम
कलाकार : फरदीन खान, जेनेलिया डिसूजा, तुषार कपूर, प्राची देसाई, गोविंदा, अनुपम खेर
शादी को लेकर सब लोगों के अलग-अलग विचार हैं। शादी का लड्डू ऐसा है कि खाने वाला भी पछताता है और न खाने वाला भी। कुछ लोग अरेंज मैरिज पर यकीन रखते हैं तो कुछ लव मैरिज पर। कुछ ऐसे भी हैं जिनका शादी पर ही यकीन नहीं है। ‘लाइफ पार्टनर’ की कहानी भी कुछ ऐसे ही लोगों के इर्दगिर्द घूमती है।
IFM
भावेश (तुषार कपूर) की लाइफ पार्टनर बनने के लिए प्राची (प्राची देसाई) को उसके घर वालों ने चुना है। क्या प्राची बहू की परिभाषा पर खरी उतर पाएँगी? क्या ‘अरेंज मैरिज’ के जरिये सही लाइफ पार्टनर चुना जा सकता है?
IFM
इन तीनों दोस्तों का शादी के प्रति अलग नजरिया है। कौन सही है और कौन गलत, इसके लिए देखना होगी ‘लाइफ पार्टनर’।
