Race 2 Hindi Movie Preview | रेस 2 की कहानी
- वेबदुनिया
निर्माता : कुमार एस. तौरानी, रमेश एस. तौरानी, रॉनी स्क्रूवाला
निर्देशक : अब्बास-मस्तान
संगीत : प्रीतम चक्रवर्ती
कलाकार : सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नांडिस, अनिल कपूर, अमीषा पटेल
रिलीज डेट : 25 जनवरी 2013
PR |
रेस (2008) अपने स्टालिश लुक, जबरदस्त एक्शन और गिरगिट की तरह रंग बदलते किरदारों के कारण बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। पांच वर्ष बाद इसका सीक्वल रेस 2 नाम से रिलीज होने जा रहा है। चूंकि यह एक थ्रिलर और सस्पेंस मूवी है, इसलिए इसके निर्माता कहानी के बारे में ज्यादा बताने के लिए तैयार नहीं हैं।
PR |
यूरोप के सुंदर लोकेशन्स, गैम्बलिंग और केसिनो की पृष्ठभूमि में रेस 2 की कहानी को आगे बढ़ाया गया है। इस बार भी हाई ऑक्टेन एक्शन और पल-पल आते उतार-चढ़ाव नजर आने वाले हैं।
PR |
PR |
रेस में दिखाई देने वाले बिपाशा बसु, अक्षय खन्ना, कैटरीना कैफ और समीरा रेड्डी इस बार नजर नहीं आएंगे। जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण, जैकलीन फर्नांडिस और अमीषा पटेल को रेस 2 से जोड़ा गया है।
PR |
PR |
अपनी प्रेमिका और क्राइम में पार्टनर सोनिया की मौत से रणवीर दु:खी है। रेस 2 में रणवीर की शख्सियत के कई रंग हमें देखने को मिलेंगे। वह सोनिया के हत्यारे से बदला लेना चाहता है। आरडी अपनी नई सहायक चेरी के साथ रणवीर की मदद करता है।
PR |
PR |
सोनिया के हत्यारे को ढूंढते हुए रणवीर की मुलाकात अरमान मलिक, उसकी मंगेतर ओमिषा और एलीना से होती है। विदेश में अरमान इंडियन माफिया का एक चेहरा है। चालाकी के साथ वह और उसकी पार्टनर एलीना अपने अपराध को अंजाम देते हैं।
