1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. hema malini almost rejected baghban mother convinced her to sign film

4 बड़े बच्चों की मां नहीं बनना चाहती थीं हेमा मालिनी, मां के कहने पर साइन की थी 'बागबान'

Hema Malini
बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' यानी हेमा मालिनी ने अपने दशकों लंबे करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने पर्दे पर जो भी किरदार निभाया, उसे हमेशा के लिए अमर कर दिया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक 'बागबान' (2003) को हेमा मालिनी लगभग रिजेक्ट करने वाली थीं? 
 
हेमा मालिनी इस फिल्म में काम करने के मूड में बिल्कुल नहीं थीं। आइए जानते हैं उस दिलचस्प किस्से के बारे में, जिसने हेमा मालिनी के करियर को एक नया मोड़ दे दिया। 
साल 2003 में जब निर्देशक रवि चोपड़ा पारिवारिक ड्रामा फिल्म 'बागबान' की स्क्रिप्ट लेकर हेमा मालिनी के पास पहुंचे, तो कहानी सुनकर हेमा असमंजस में पड़ गईं। दरअसल, हेमा मालिनी लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही थीं।
 
एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा करते हुए हेमा मालिनी ने बताया था, जब रवि चोपड़ा मुझे 'बागबान' की कहानी सुना रहे थे, तो मेरी मां (जया चक्रवर्ती) भी वहीं बैठी हुई थीं। कहानी सुनने के बाद मैंने अपनी मां से धीरे से कहा कि इसमें तो 4 इतने बड़े लड़कों की मां का रोल है, मैं भला यह कैसे कर सकती हूं? लंबे समय बाद वापसी करते हुए मुझे इस तरह के रोल से शुरुआत क्यों करनी चाहिए?"
 
हेमा मालिनी को डर था कि इतने बड़े बच्चों की मां का किरदार निभाने से उनकी 'ड्रीम गर्ल' वाली इमेज पर असर पड़ सकता है। हेमा मालिनी भले ही इस रोल को लेकर तैयार नहीं थीं, लेकिन उनकी मां जया चक्रवर्ती को फिल्म की स्क्रिप्ट में छिपा हुआ जादू समझ आ गया था। उन्होंने तुरंत हेमा की हिचकिचाहट को खारिज कर दिया।
हेमा मालिनी ने आगे बताया था, मेरी मां ने मुझसे कहा— 'नहीं-नहीं, तुम्हें यह फिल्म हर हाल में करनी ही होगी। इस फिल्म की कहानी बहुत खूबसूरत है और तुम्हारा किरदार बेहद दमदार है।' मां के बार-बार समझाने और उनके दबाव के बाद आखिरकार मैंने कहा, ठीक है, मैं यह फिल्म करूंगी।
 
मल्टीस्टारर 'बागबान' और अमिताभ-हेमा की एवरग्रीन केमिस्ट्री
रवि चोपड़ा के निर्देशन में बनी 'बागबान' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा की एक कल्ट क्लासिक बन चुकी है। फिल्म में हेमा मालिनी के अपोजिट बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन नजर आए थे। सालों बाद जब यह जोड़ी स्क्रीन पर लौटी, तो उनकी केमिस्ट्री ने आग लगा दी।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'अलायंस' में सोहेल खान का दर्द छलका, एक्स-वाइफ सीमा सजदेह से मांगी माफी, बोले- गलती मेरी थी