Yeh Saali Zindagi Movie Preview | ये साली जिंदगी
PR
निर्माता : प्रकाश झा
निर्देशक : सुधीर मिश्रा
संगीत : निशत खान, अभिषेक रे
कलाकार : इरफान खान, चित्रांगदा सिंह, अरुणोदय सिंह, अदिती राव, सौरभ शुक्ला, सुशांत सिंह, यशपाल शर्मा
रिलीज डेट : 4 फरवरी 2011
कुछ गोलियाँ मार डालती हैं तो कुछ जान बचाने के काम आती हैं। यही बात स्त्री के लिए भी कही जा सकती है।
प्रीति की जिंदगी अरुण को बचानी है क्योंकि प्रीति को वह बेहद चाहता है, लेकिन इसके पहले उसे श्याम की जिंदगी बचाना है जिससे प्रीति प्यार करती है। श्याम जल्दी ही एक शक्तिशाली नेता का दामाद बनने वाला है।
PR
कुलदीप को पता ही नहीं है कि मंत्री की बेटी ने श्याम से सगाई तोड़ दी है। अब उस लड़की को परवाह नहीं है कि श्याम जिए या मरे। ना ही मंत्री को इस बात की चिंता है जिससे कुलदीप फिरौती वसूलने की फिराक में है।
प्रीति मुसीबतों में फँस जाती है अरुण उसे मुश्किलों से निकालने की कोशिशों में है। इसके लिए वह अपनी जान भी जोखिम में डाल देता है। अरुण को कई बार आश्चर्य भी होता है कि क्यों वह प्रीति के लिए यह सब कर रहा है, जबकि प्रीति के दिल में तो कोई और बसा हुआ है। लेकिन प्रीति के प्रति उसकी चाहत यह सब उससे कराती है।
इसी बीच कुछ डॉन भी बैंकॉक से पहुँच जाते हैं, जिनके इरादे कुछ और ही हैं। तेजी से दौड़ती-भागती कहानी क्लाइमैक्स तक पहुँचती है जहाँ सभी को अपनी जिंदगी और प्यार को बचाना है।
PR
‘ये साली जिंदगी’ एक थ्रिलर में लिपटी हुई प्रेम कहानी है जो यह बताती है कि अपने प्यार को बचाने के लिए एक आदमी किस हद तक जाता है।
