1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. आने वाली फिल्म
  6. ये मेरा इंडिया

Yeh Mera India Movie Preview | ये मेरा इंडिया

ये मेरा इंडिया
PR
बैनर : एन. चन्द्रा ग्लोबल इंफोटेनमेंट लि, पैन इंडिया प्रा.लि.
निर्माता : एन. चन्द्रा, धवल गाडा
लेखक व निर्देशक : एन. चन्द्रा
संगीत : कविता सेठ, सिद्धार्थ, सुहास
कलाकार : अनुपम खेर, अतुल कुलकर्णी, मिलिंग गुणाजी, पेरिज़ाद, पूरब कोहली, स्माइली सूरी, प्रवीण डबास, राजपाल यादव, सारिका, सयाजी शिंदे, सीमा बिस्वास, विजय राज

तेजाब, अंकुश और प्रतिघात जैसी फिल्म बनाने वाले निर्देशक एन. चंद्रा अपनी नई फिल्म ‘ये मेरा इंडिया’ को ले‍कर फिर चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी इस फिल्म में 12 कहानियों को एक साथ दिखाया है। इन 12 कहानियों में देश के 12 मुद्दे हैं।

समाचार चैनलों पर हिंसा से भरे समाचार दिखाए जाते हैं। इन्हें देख आश्चर्य होता है कि इतनी हिंसा के बावजूद दुनिया कैसे चल रही है। ‘ये मेरा इंडिया’ में इन हेडलाइन के पीछे छिपी कहानियों को दिखाया गया है।

PR
इन कहानियों में सांप्रदायिक भेदभाव, वर्ग पूर्वाग्रह, जातिगत भेदभाव, लैंगिक पक्षपात, भाषाई भेदभाव जैसे कुछ मुद्दों को दिखाने की कोशिश की गई है।

फिल्म की कहानी में 12 लोगों की जिंदगी का एक दिन दिखाया गया है। ये सुबह कुछ उद्देश्य लेकर घर से निकलते हैं, लेकिन शाम को उन्हें वो मिलता है जो उन्होंने सोचा भी नहीं था।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें