1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. आने वाली फिल्म

मिशन इस्तांबुल

मिशन इस्तांबुल
IFM
निर्माता : सुनील शेट्टी, एकता कपूर, शोभा कपूर, शब्बीर बॉक्सवाला
निर्देशक : अपूर्व लाखिया
संगीत : अनू मलिक, चित्रांतन भट्ट, शमीर टंडन
कलाकार : ज़ायद खान, विवेक ओबेरॉय, शब्बीर अहलूवालिया, श्रेया सरन, श्वेता भारद्वाज, सुनील शेट्टी, अभिषेक बच्चन (अतिथि कलाकार)

मिशन इस्तांबुल कहानी है पत्रकार विकास सागर (ज़ायद खान) की, जो बेहद महत्वाकांक्षी है। विकास एक ऐसा रिपोर्टर है जो स्कूप की तलाश में कहीं भी जाने को तैयार है और इसके लिए जान भी जोखिम में डाल सकता है।

IFM
विकास की छवि को ध्यान में रखकर इस्तांबुल के विवादास्पद चैनल ‘अल जोहरा’ के सीनियर प्रोड्यूसर उसके समक्ष नौकरी का प्रस्ताव रखते हैं। चैनल के हेड ओवेस हुसैन (सुनील शेट्टी) इस भारतीय पत्रकार को मुँहमाँगा वेतन देने के लिए तैयार हैं। विकास इस प्रस्ताव को स्वीकार लेता है।

यह माना जाता है कि ‘अल जोहरा’ के तार अंतरराष्ट्रीय आतंकवादियों से जुड़े हुए हैं और ये चैनल उनका प्रवक्ता है। विकास से यह चैनल क्या चाहता है, इसके लिए तीन माह के एक प्रोग्राम में भाग लेने के लिए उसे तुर्की की राजधानी इस्तांबुल बुलाया जाता है।

इस दौरान विकास को चैनल और दुनिया के सबसे बड़े आतंकवादी अबू नज़ीर (शब्बीर अहलूवालिया) के संबंधों का पता चलता है। विकास को महसूस होता है कि उसकी जिंदगी खतरे में है। अपनी मदद के लिए वह रिज़वान (विवेक ओबेरॉय) के साथ टीम बनाता है। रिज़वान तुर्किश फोर्स में कमांडो रह चुका है।

IFM
एक ऐसी जगह जहाँ सिर्फ बंदूक की भाषा सुनी और बोली जाती है, वहाँ पत्रकार क्या कर दिखाएगा? जानने के लिए देखिए ‘मिशन इस्तांबुल’।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें