1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. फाइंडिंग फैनी की कहानी
Written By समय ताम्रकर

फाइंडिंग फैनी की कहानी

फाइंडिंग फैनी
बैनर : फॉक्स स्टार स्टुडियोज़, मैडॉक फिल्म्स
निर्माता : दिनेश विजान
निर्देशक : होमी अडजानिया
संगीत : मथिअस डुप्लेसी
कलाकार : अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण, नसीरुद्दीन शाह, डिम्पल कपाड़िया, पंकज कपूर, अंजलि पाटिल, रणवीर सिंह (विशेष भूमिका)
रिलीज डेट : 12 सितंबर 2014

फाइंडिंग फैनी की कहानी 'पोकोलिम' नाम के एक गांव से शुरू होती है। इस गांव में लोगों की जिंदगी का कोई खास मकसद नहीं है। यहां के लोग दिन-भर फिजूल की बातें करने में ही अपना दिन व्यतीत करते हैं।

 
PR

PR

ए‍क दिन एक बूढ़े पोस्‍टमैन फर्डी को एक लैटर मिलता है, जो उसने आज से 46 साल पहले उस लड़की स्‍टेफैनी फर्नांडीस को लिखा था, जिससे वह प्‍यार करता था। इस पत्र में उसने स्‍टेफैनी से शादी के लिए उसका हाथ मांगा था।

PR


फर्डी को मालूम होता है कि यह लैटर तो उसकी महबूबा स्‍टेफैनी तक पहुंचा ही नहीं था। इतने साल फर्डी ने सिर्फ इस पछतावे में गुज़ार दिए थे कि स्‍टेफैनी ने शादी के प्रस्‍ताव को ठुकरा दिया। अब वह अपनी फैनी यानि स्‍टेफैनी फर्नांडीस को ढूंढना चाहता है, पूरे 46 साल बाद।

PR


तो क्‍या फैनी जिंदा भी है? या खुशी-खुशी विवाह करके अपना जीवन बिता रही है? क्‍या फैनी को अब तक फर्डी की याद है? या स्‍टेफैनी फर्नांडीस की मोहब्‍बत फर्डी का केवल एक भ्रम है?
PR


फैनी को ढूंढने के लिए फर्डी के साथ गांव के चार लोग मिल जाते हैं। दरअसल ये लोग अपनी बोरिंग जिंदगी से ऊब गए हैं और कुछ नया करना चाहते हैं। इसलिए वे फर्डी के साथ हो जाते हैं। इनमें एक युवा विधवा लड़की है, दूसरा खड़ूस मैकेनिक है, तीसरा एक झगड़ालू कलाकार है और चौथी एक अधेड़ महिला।
PR


इन लोगों के सफर पर निकलने के बाद कहानी में कई तरह की नई बातें सामने आती हैं। कहानी में कुछ नए मोड़ आते हैं और इन पांचों की बोरिंग जिंदगी में कुछ रंग भरना शुरू हो जाते हैं।
PR


'फाइंडिंग फैनी' की कहानी हालांकि कॉमिक अंदाज में बयां की गई है, लेकिन कहानी के अंत में ये सभी लोग एक-दूसरे में प्‍यार और सांत्‍वना महसूस करने लगते हैं और अब उन्‍हें अपनी जिंदगी पहले की तरह बोरिंग और व्‍यर्थ नहीं लगती क्‍योंकि अब उनकी जिंदगी में एक मकसद शामिल हो गया है। फाइंडिंग फैनी अंग्रेजी और हिंदी में बनाई गई है।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें