1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. आने वाली फिल्म
  6. फरारी की सवारी

Ferrari ki Sawari Movie Preview | फरारी की सवारी

- वेबदुनिया डेस्क

फरारी की सवारी
बैनर : विधु विनोद चोपड़ा प्रोडक्शन्स
निर्माता : विधु विनोद चोपड़ा
निर्देशक : राजेश मापुस्कर
संगीत : प्रीतम चक्रवर्ती
कलाकार : शरमन जोशी, बोमन ईरानी, ऋत्विक साहोरे, विद्या बालन (मेहमान कलाकार)
रिलीज डेट : 15 जून 2012

PR


फरारी की सवारी पिता और पुत्र के रिश्ते पर आधारित है। रूसी के बेटे को क्रिकेट के अलावा कुछ भी नहीं सूझता। बड़ा ऊंचा सपना देखा है उसने। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेलने का। रूसी अपने बेटे पर जरूरत से ज्यादा ही मोहित है। वह उसका हर सपना पूरा करना चाहता है, भले ही अधिकांश पर उसका बस नहीं है।
PR


सीधा-सादा और ईमानदार इंसान रूसी एक दिन चमचमाती लाल फरारी बिना उसके मालिक को बताए एक घंटे के लिए मांग कर ले आता है। उसे नहीं पता था कि फरारी उसके हाथ लगते ही उसकी जिंदगी में भूचाल आ जाएगा।

PR


फरारी में बैठते ही एक पागलपन भरा सफर शुरू होता है। इस सफर में कई दिलचस्प किस्म के लोगों से मुलाकात होती है। जैसे एक वेडिंग प्लानर, लॉरेल और हॉर्डी जैसी जोड़ी, लालची नेता और उसका लापरवाह बेटा, कार चुराने वाला मैकेनिक उनके हमसफर बनते हैं।

बेईमान और चोरों से भरी दुनिया में जब फरारी भागती है तो कई जख्म हरे हो जाते हैं और दुश्मनी के अध्याय फिर खुल जाते हैं। एक रात में इतना कुछ घट जाता है कि कई लोगों की जिंदगी की दिशा बदल जाती है।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें