1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. आने वाली फिल्म
  6. प्रोजेक्ट 11

Project 11 Movie Preview | प्रोजेक्ट 11

प्रोजेक्ट 11
PR
शॉर्ट फिल्म
निर्माता : रंजन सिंह, विकास चंद्रा
निर्देशक : विकास चंद्रा
संगीत : विवेक राजगोपालन
रिलीज डेट : 11 नवंबर 2011

एक अंडरग्राउंड वीडियो गेम, जिसमें कोई भी 11 लेवल से आगे नहीं जा पाया है। दुनिया भर में फैले 11 गेमर्स में इस बात को लेकर प्रतिद्वंद्विता है कि कौन लेवल 11 पार कर पाता है, लेकिन उन्हें यह नहीं पता है ऐसा करने की कोशिश में यह उनका आखिरी गेम भी हो सकता है। 11 नंवबर की सुबह 11 बजकर 11 मिनट पर गेमर्स गेम की शुरुआत करेंगे या गेम उनके साथ खेलना शुरू करेगा?

शॉर्ट फिल्म प्रोजेक्ट 11 में 11 के आंकड़े को खासी अहमियत दी गई है। फिल्म के नाम में 11 है। 11 खिलाड़ी हैं। यह शॉर्ट फिल्म 11.11.11 को रिलीज हो रही है। दुनिया भर के 11 देशों में यह फिल्माई गई है और इसे मात्र 9 लाख रुपये के बजट में पूरा कर लिया गया है।

यह फिल्म फंड जुटाने के लिए बनाई गई है ताकि इसकी कहानी को ‍फीचर फिल्म का रूप दिया जा सके। यह फिल्म वास्तविक और काल्पनिक जिंदगी के बीच की रेखा को धुंधला करती है। इस प्रयोगात्मक फिल्म को बनाने में दुनिया भर के 11 निर्देशकों का योगदान है।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें