- मनोरंजन
» - बॉलीवुड
» - आने वाली फिल्म
प्राग की कहानी
बैनर : मैक्सवेल एंटरटेनमेंट, ग्लैमर स्ट्रक प्रोडक्शन्स निर्माता : रोहित खेतान, सुनील पठारेनिर्देशक : आशीष शुक्ला संगीत : आतिफ अफजल कलाकार : चंदन रॉय सान्याल, एलेना कज़ान, अर्फी लांबा रिलीज डेट : 2 अगस्त 2013 यह कहानी है प्राग में रहने वाले एक जुनूनी आर्किटेक्ट की, जो अपने जीवन और प्यार में उतार-चढ़ाव से गुजर रहा है और एक चेक लड़की की, जो प्यार की तलाश में है। कहानी में ऎसा दोस्त है जिसे आप छोड़ भी नहीं सकते और भरोसा भी नहीं कर सकते। इनके अलावा एक ऎसा शख्स भी है, जो असल में नहीं है, मगर आपको अकेला भी नहीं छोड़ता। ये सभी किरदार शांति, स्वतंत्रता और प्यार की तलाश में साथ आकर, एक-दूसरे को तड़पाने के साथ ही जिंदगियों में दखल भी देते हैं। यह फिल्म एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जो आपको अपने दिल, आत्मा और मन के अंधेरे कोनों में ले जाएगी।