Toh Baat Pakki Movie Preview | तो बात पक्की
PR
निर्देशक : केदार शिंदे
संगीत : प्रीतम
कलाकार : तब्बू, शरमन जोशी, वत्सल सेठ, युविका चौधरी, अयूब खान
लंबे समय बाद तब्बू अपने प्रशंसकों को ‘तो बात पक्की’ में दिखाई देंगी। इस बार वे कॉमेडी करती नजर आएँगी।
राजेश्वरी (तब्बू) मुँहफट महिला है। जो दिल में आया बोल दिया। लोगों को बुरा लगे तो लगे। इसके बावजूद वह अभी तक किसी बड़ी मुसीबत में नहीं फँसी। राजेश्वरी का पति सुरिंदर (अयूब खान) बहुत ही सीधा है। वह और उसके दो बच्चे राजेश्वरी की तानाशाही सहते हैं। और कोई रास्ता भी उनके पास नहीं है। राजेश्वरी जो चाहती है वो उसे मिलता है।
PR
इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का स्टुडेंट राहुल सक्सेना (शरमन जोशी) उनके घर किराएदार बनकर आता है। राजेश्वरी को उसमें सारी खूबियाँ नजर आती हैं। उसकी नौकरी लगने ही वाली है। राजेश्वरी अपनी बहन निशा और राहुल को नजदीक लाने की पूरी कोशिश करती है। उसकी मेहनत रंग लाती है। निशा को राहुल से और राहुल को निशा से प्यार हो जाता है।
राजेश्वरी की खुशियों का ठिकाना नहीं रहता है और वह उनकी शादी की घोषणा करती है। तैयारियाँ शुरू हो जाती हैं। इसी बीच राजेश्वरी के घर युवराज सक्सेना (वत्सल सेठ) नामक नौजवान आता है।
युवराज अविवाहित है। हैंडसम है। एक बड़ी कंपनी में जूनियर मैनेजर है। कंपनी ने उसे कार दी है और जल्दी ही मकान भी देने वाली है। सबसे बड़ी बात वो सक्सेना है। राजेश्वरी को अपनी बहन के लिए युवराज ज्यादा उपयुक्त लगता है।
PR
आखिर में कौन कामयाब होता है इसका जवाब मिलेगा ‘तो बात पक्की’ में।

