1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. आने वाली फिल्म
  6. तेरे मेरे फेरे

Tere Mere Phere Movie Preview | तेरे मेरे फेरे

तेरे मेरे फेरे
बैनर : माया मूवीज, सितारा प्रोडक्शन्स, ओपन डोर फिल्म्स लिमिटेड
निर्माता : अनूप जलोटा, केतन मेहता
निर्देशक : दीपा साही
संगीत : शिवांगी आर. कश्यप
कलाकार : विनय पाठक, रिया सेन, जगरत देसाई, साशा गोर्डिया, दर्शन जरीवाला, सुष्मिता मुखर्जी

PR


क्या आप जानते हैं कि हर वर्ष शादी पर दुनिया भर में 80 बिलियन डॉलर खर्च किए जाते हैं। भारत में 50 प्रतिशत लोग शादीशुदा हैं। 25 प्रतिशत की शादी की उम्र हो चली है और केवल चार में से एक व्यक्ति अपनी पसंद की लड़की या लड़के से शादी कर पाता है। ‘तेरे मेरे फेरे’ की कहानी भी शादी, प्यार, हनीमून के इर्दगिर्द घूमती है। यह फिल्म स्त्री और पुरुष की बरसों से चली आ रही लड़ाई को भी हंसी-मजाक में लपेट कर दिखाती है।
PR


पूजा और राहुल को देख लगता है कि वे एक-दूजे के लिए बने हैं। परफेक्ट रोमांस और परफेक्ट शादी के बाद वे एक शानदार हनीमून के लिए निकले हैं। हिमाचल की खूबसूरत वादियों में। लेकिन जैसा कहा जाता है कि दूरी होने से प्यार बढ़ता है तो इस बात की विपरीत बात भी सत्य मानी जानी चाहिए। यानी कि बहुत ज्यादा नजदीकियां प्यार कम करती है। तो राहुल और पूजा भी कुछ ज्यादा ही करीब आ जाते हैं और इसके बाद दोनों में लड़ाई छिड़ जाती है। फिर लड़ाइयों की सीरिज शुरू हो जाती है। इसी दौरान उनके बीच हिमाचल में रहने वाला (विनय पाठक) और पहाड़ी मिर्ची मुस्कान (रिया सेन) की जोड़ी आ जाती है। इसके बाद शुरू होता है हास्य का सिलसिला।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें