Tell Me O Kkhuda Movie Preview | टेल मी ओ खुदा
बैनर : एच:एम. क्रिएशन्स
निर्माता : हेमा मालिनी
निर्देशक : हेमा मालिनी
संगीत : प्रीतम चक्रवर्ती
कलाकार : ईशा देओल, अर्जन बाजवा, धर्मेन्द्र, विनोद खन्ना, ऋषि कपूर, चंदन रॉय सान्याल, फारूख शेख, दीप्ति नवल, हेमा मालिनी, सुधांशु पांडे, सलमान खान (मेहमान कलाकार)
रिलीज डेट : 27 अक्टोबर 2011
निर्माता : हेमा मालिनी
निर्देशक : हेमा मालिनी
संगीत : प्रीतम चक्रवर्ती
कलाकार : ईशा देओल, अर्जन बाजवा, धर्मेन्द्र, विनोद खन्ना, ऋषि कपूर, चंदन रॉय सान्याल, फारूख शेख, दीप्ति नवल, हेमा मालिनी, सुधांशु पांडे, सलमान खान (मेहमान कलाकार)
रिलीज डेट : 27 अक्टोबर 2011
PR |
धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी जैसे स्टार्स की बेटी ईशा देओल को बॉलीवुड में खास सफलता नहीं मिली। हेमा का मानना है कि ईशा बेहद प्रतिभाशाली हैं, लेकिन प्रतिभा दिखाने के लिए उन्हें सही अवसर नहीं मिले। इसीलिए हेमा ने ‘टेल मी ओ खुदा’ का निर्माण किया है।
PR |
तान्या (ईशा देओल) एक उभरती हुई लेखिका है। दिल से रोमांटिक है। परंपरा और आधुनिकता का संगम है। प्यार की शक्ति और भगवान पर उसे अटूट विश्वास है। बहुत ही लाड़-प्यार से वह पली है और ऐशो-आराम की जिंदगी उसने अब तक जी है। वह अपनी जड़ों की ओर लौटना चाहती है क्योंकि उसे अपने बॉयोलॉजिकल पैरेंट्स की तलाश है। इसके लिए उसे एक लंबी यात्रा करना है। तुर्की की खतरनाक स्थानों से लेकर तो राजस्थान के रेगिस्तान और समुंदर के किनारे स्थित गोआ तक।
PR |
इस यात्रा में तान्या का साथ देते हैं जय (अर्जन बाजवा) और कुकी (चंदन रॉय सान्याल)। जय एक फैशन फोटोग्राफर है और तान्या को चाहता है। अपने दोस्ताना व्यवहार और बुद्धि से हर हालात का सामना बखूबी कर लेता है। कुकी दोनों के बचपन का दोस्त है और उसे खतरों से खेलने का शौक है। अपनी इस यात्रा में तान्या की कई मजेदार लोगों से मुलाकात और यादगार अनुभव होते हैं।
निर्देशक के बारे में :
‘टेल मी ओ खुदा’ का निर्देशन पहले मयूर पुरी कर रहे थे, जिनके काम से हेमा मालिनी खुश नहीं थी और उनमें विवाद हो गया। मयूर को फिल्म से अलग कर दिया गया और निर्देशन की कमान हेमा ने संभाली। हेमा इससे पहले 1992 में प्रदर्शित हुई दिल आशना है निर्देशित चुकी हैं। एक अभिनेत्री के रूप में सफल पारी खेलने वाली हेमा निर्देशक के रूप में अपनी छाप कैसे छोड़ती हैं ये ‘टेल मी ओ खुदा’ देखकर पता चलेगा।
