Toonpur Ka Superhero Movie Preview | टूनपुर का सुपरहीरो
PR
निर्माता : कुमार मंगत पाठक, कृषिका लुल्ला
निर्देशक : किरीट खुराना
संगीत : अन्नू मलिक
कलाकार : अजय देवगन, काजोल, तनूजा, अमय पांडे, चिंकी जायसवाल, मुकेश तिवारी, संजय मिश्रा, डेलनॉज पॉल
बच्चों को ध्यान में रखकर बनाई गई ‘टूनपुर का सुपरहीरो’ क्रिसमस पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में एनिमेशन का भी इस्तेमाल किया गया है।
आदित्य (अजय देवगन) एक सुपरस्टार है। उसकी पत्नी प्रिया (काजोल) और वह अपनी जिंदगी में बेहद सफल हैं। कामयाबी और दौलत उनके कदम चूम रहे हैं। लेकिन आदित्य अपने बच्चों की नजरों में सुपरस्टार नहीं है।
बच्चे चाहते हैं कि उनके पापा रील लाइफ में नहीं बल्कि रियल लाइफ में हीरो हों। अपने आपको रियल हीरो साबित करने में लगे आदित्य को आखिरकार एक मौका हाथ लग ही जाता है।
PR
टूनासुर और देवाटून के बीच युद्ध होता है और देवाटून की तरफ से आदित्य इस युद्ध में हिस्सा लेता है। क्या देवाटून युद्ध जीतेंगे? क्या आदित्य अपने आपको रियल हीरो साबित कर पाएगा? इसका जवाब मिलेगा मजेदार टून की धरती की यात्रा के जरिये।
