1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. आने वाली फिल्म
  6. टर्निंग 30

Turning 30 Movie Preview | टर्निंग 30

टर्निंग 30
निर्माता : प्रकाश झा
निर्देशक : अलंकृता श्रीवास्तव
संगीत : सिद्धार्थ सुहास
कलाकार : गुल पनाग, पूरब कोहली, सिड मक्कर, तिलोत्तमा शोम, अनिता कंवल, ईरा दुबे, विक्की
PR

नैना सिंह (गुल पनाग) बिंदास लड़की है। उसे अपनी आजादी पसंद है। मुंबई में रहती है और अपने मुताबिक जिंदगी का मजा लेती है। एक विज्ञापन एजेंसी में काम करती है। प्रतिभाशाली होने के साथ-साथ महत्वकांक्षी भी है।

दोस्तों के साथ पार्टी करना, ड्रिंक्स लेना, शॉपिंग करना और चॉकलेट खाना उसे पसंद है। अपने दोस्तों को ही वह अपना परिवार मानती है। उसका एक बॉयफ्रेंड है जिसके साथ वह भविष्य में शादी करेगी ऐसा उसका मानना है।

नैना 30 वर्ष की बस होने ही वाली है। उसे इस बात का डर लगातार सता रहा है। ‘टर्निंग 30’ एक ऐसी महिला की यात्रा है जो 30 की हो रही है और नए सिरे से अपने आपको खोज रही है।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें