बैनर : इरोज इंटरनेशनल, सोहेल खान प्रोडक्शन्स निर्माता : सुनील ए लु्ल्ला, सोहेल खान निर्देशक : सोहेल खान संगीत : साजिद-वाजिद, अमाल मलिक कलाकार : सलमान खान, डेजी शाह, तब्बू, डैनी डेंजोंगपा, नादिरा बब्बर, सुनील शेट्टी, अश्मित पटेल रिलीज डेट : 24 जनवरी 2014
PR
जय (सलमान खान) एक आम आदमी है जिसने भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है। जय का एक ही मिशन है लोगों की सहायता करना। उसका मंत्र बहुत ही आसान है- लोगों की मदद करो और फिर उनसे विनती करो कि वे दूसरों की सहायता करें। इस तरह से मददगार लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होगी।
PR
अपने मिशन में जय का सामना एक बहुत ही सशक्त राजनेता (डैनी) और उसके परिवार से होता है। भूतपूर्व आर्मी ऑफिसर होने के नाते जय किसी भी तरह की चुनौती से नहीं घबराता है। उसका विश्वास है कि देश की सेवा करने के लिए यूनिफॉर्म पहनना जरूरी नहीं है।
PR
राजनेता और उसकी फौज से मुकाबले के लिए जय तैयार है, लेकिन उसकी बहन गीता (तब्बू) को अंदेशा है कि इस लड़ाई की लपटें उसके भाई जय और पूरे परिवार के लिए खतरनाक हो सकती है।
PR
गीता अपने भाई जय पर दबाव डालती है कि वह राजनेता से समझौता कर ले। अनमने भाव से जय यह काम कर लेता है। इस कारण जब जय को जलालत सहना पड़ती है तो वह अपना आपा खो बैठता है और राजनेता के खिलाफ आर-पार की लड़ाई छेड़ देता है।
PR
यह लड़ाई असंतुलित है। एक तरफ राजनेता और उसके खतरनाक साथी और दूसरी ओर अकेला जय। जय नहीं जानता कि जिन लोगों की उसने अब तक मदद की है वे उसके लिए इकट्ठा हो रहे हैं ताकि ‘जय हो’ की गूंज दूर तक सुनाई दे।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें