गोलमाल रिटर्न
निर्माता : ढिलिन मेहता
निर्देशक : रोहित शेट्टी
संगीतकार : प्रीतम चक्रवर्ती
कलाकार : अजय देवगन, करीना कपूर, अरशद वारसी, अमृता अरोरा, तुषार कपूर, अंजना सुखानी, श्रेयत तलपदे, सेलिना जेटली, मुरली शर्मा, मुकेश तिवारी, ब्रजेश हीरजी, संजय मिश्रा, अश्विनी कलसेकर
‘गोलमाल’ की सफलता के बाद निर्देशक रोहित शेट्टी इसका सीक्वल ‘गोलमाल रिटर्न’ लेकर हाजिर हो रहे हैं। रोहित को पूरा विश्वास है कि जिस तरह उन्होंने पिछली फिल्म में दर्शकों को हँसाया था, उसी तरह वे अपनी इस फिल्म में भी हँसाएँगे।
कहानी है गोपाल (अजय देवगन) की, जो अपनी पत्नी एकता (करीना कपूर), बहन ईशा (अमृता अरोरा) और गूँगे साले लकी (तुषार कपूर) के साथ रहता है। आम महिलाओं की तरह एकता को टीवी पर प्रसारित होने वाले सास-बहू के धारावाहिक बेहद पसंद हैं। दिन-रात वह टीवी के आगे बैठी रहती है।
एक रात ऑफिस से लौटते समय गोपाल देखता है कि एक युवा और खूबसूरत महिला मीरा (सेलिना जेटली) को कुछ गुंडे छेड़ रहे हैं। वह मीरा को गुंडों से बचाता है, लेकिन इस चक्कर में वह मीरा के साथ पूरी रात एक नाव में फँसा रह जाता है।
सुबह जब गोपाल अपने घर पहुँचता है तो उसका सामना पत्नी एकता से होता है। धारावाहिक देख-देख कर शंकालु हो चुकी एकता को लगता है कि गोपाल पूरी रात अपने ऑफिस की किसी लड़की के साथ रंगरेलियाँ मनाकर घर लौट रहा है।
गोपाल से एकता झगड़ा करती है और उसकी बात नहीं मानती। हारकर गोपाल उसे एक मनगढ़ंत कहानी सुनाता है। वह कहता है कि पूरी रात वह अपने दोस्त एंथोनी गोंसाल्विस के घर रूका था। वह एकता को झूठा पता भी लिखवा देता है।
एकता को यकीन नहीं होता और वह एंथोनी को एक पत्र लिखकर मिलने के लिए बुलाती है। जब गोपाल को इस बात का पता चलता है तो वह अपने दोस्त लक्ष्मण (श्रेयस तलपदे) को राजी करता है कि वह एकता से एंथोनी गोंसाल्विस बनकर मिले और उसे यकीन दिलाए कि उस रात गोपाल उसके घर रूका था।
लक्ष्मण योजनाबद्ध तरीके से काम करता है और एकता संतुष्ट हो जाती है। मामला उस समय बिगड़ जाता है, जब सचमुच का एंथोनी गोंसाल्विस एकता से मिलने आ पहुँचता है। दरअसल उस पते पर सचमुच का एंथोनी रहता है।
इसी बीच गोपाल को पता चलता है कि उसने जहाँ पर गुंडों को मीरा से बचाया था, वहीं पर एक लाश पुलिस को मिलती है। पुलिस अफसर और ईशा का प्रेमी माधव (अरशद वारसी) इस मामले की जाँच कर रहा है।
माधव को पता चल जाता है कि गोपाल उस रात घर से गायब था और यह लाश उसके ऑफिस के कर्मचारी की ही है। माधव और गोपाल एक-दूसरे को पसंद नहीं करते हैं। माधव की जाँच प्रक्रिया आगे बढ़ती है। गोपाल कैसे इस मामले से बचता है, यह फिल्म में हास्यप्रद घटनाक्रमों के जरिए दिखाया गया है।
निर्देशक : रोहित शेट्टी
संगीतकार : प्रीतम चक्रवर्ती
कलाकार : अजय देवगन, करीना कपूर, अरशद वारसी, अमृता अरोरा, तुषार कपूर, अंजना सुखानी, श्रेयत तलपदे, सेलिना जेटली, मुरली शर्मा, मुकेश तिवारी, ब्रजेश हीरजी, संजय मिश्रा, अश्विनी कलसेकर
‘गोलमाल’ की सफलता के बाद निर्देशक रोहित शेट्टी इसका सीक्वल ‘गोलमाल रिटर्न’ लेकर हाजिर हो रहे हैं। रोहित को पूरा विश्वास है कि जिस तरह उन्होंने पिछली फिल्म में दर्शकों को हँसाया था, उसी तरह वे अपनी इस फिल्म में भी हँसाएँगे।
कहानी है गोपाल (अजय देवगन) की, जो अपनी पत्नी एकता (करीना कपूर), बहन ईशा (अमृता अरोरा) और गूँगे साले लकी (तुषार कपूर) के साथ रहता है। आम महिलाओं की तरह एकता को टीवी पर प्रसारित होने वाले सास-बहू के धारावाहिक बेहद पसंद हैं। दिन-रात वह टीवी के आगे बैठी रहती है।
एक रात ऑफिस से लौटते समय गोपाल देखता है कि एक युवा और खूबसूरत महिला मीरा (सेलिना जेटली) को कुछ गुंडे छेड़ रहे हैं। वह मीरा को गुंडों से बचाता है, लेकिन इस चक्कर में वह मीरा के साथ पूरी रात एक नाव में फँसा रह जाता है।
सुबह जब गोपाल अपने घर पहुँचता है तो उसका सामना पत्नी एकता से होता है। धारावाहिक देख-देख कर शंकालु हो चुकी एकता को लगता है कि गोपाल पूरी रात अपने ऑफिस की किसी लड़की के साथ रंगरेलियाँ मनाकर घर लौट रहा है।
गोपाल से एकता झगड़ा करती है और उसकी बात नहीं मानती। हारकर गोपाल उसे एक मनगढ़ंत कहानी सुनाता है। वह कहता है कि पूरी रात वह अपने दोस्त एंथोनी गोंसाल्विस के घर रूका था। वह एकता को झूठा पता भी लिखवा देता है।
एकता को यकीन नहीं होता और वह एंथोनी को एक पत्र लिखकर मिलने के लिए बुलाती है। जब गोपाल को इस बात का पता चलता है तो वह अपने दोस्त लक्ष्मण (श्रेयस तलपदे) को राजी करता है कि वह एकता से एंथोनी गोंसाल्विस बनकर मिले और उसे यकीन दिलाए कि उस रात गोपाल उसके घर रूका था।
लक्ष्मण योजनाबद्ध तरीके से काम करता है और एकता संतुष्ट हो जाती है। मामला उस समय बिगड़ जाता है, जब सचमुच का एंथोनी गोंसाल्विस एकता से मिलने आ पहुँचता है। दरअसल उस पते पर सचमुच का एंथोनी रहता है।
|