खिलाड़ी 786 की कहानी
बैनर : हरी ओम एंटरटेनमेंट कं., इरोज इंटरनेशनल मीडिया लि., एचआर म्युजिक
निर्माता : हिमेश रेशमिया, ट्विंकल खन्ना, सुनील ए. लुल्ला
निर्देशक : आशीष आर. मोहन
संगीत : हिमेश रेशमिया
कलाकार : अक्षय कुमार, असिन, हिमेश रेशमिया, परेश रावल, मिथुन चक्रवर्ती, राज बब्बर, मुकेश सिंह, जॉनी लीवर, क्लाडिया सिएस्ला
रिलीज डेट : 7 दिसम्बर 2012
निर्माता : हिमेश रेशमिया, ट्विंकल खन्ना, सुनील ए. लुल्ला
निर्देशक : आशीष आर. मोहन
संगीत : हिमेश रेशमिया
कलाकार : अक्षय कुमार, असिन, हिमेश रेशमिया, परेश रावल, मिथुन चक्रवर्ती, राज बब्बर, मुकेश सिंह, जॉनी लीवर, क्लाडिया सिएस्ला
रिलीज डेट : 7 दिसम्बर 2012
PR |
खिलाड़ी 786 इस वर्ष अक्षय कुमार की रिलीज होने वाली पांचवीं फिल्म होगी। खिलाड़ी कुमार के लिए ये साल बेहतरीन रहा है। उनकी दो फिल्मों ‘राउडी राठौर’ और ‘हाउसफुल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया। निर्माता के रूप में बनाई गई ‘ओह माय गॉड’ हिट रही।
‘जोकर’ जरूर पिटी या कहें बुरी तरह पिटी, लेकिन अक्षय ने अपने आपको इस फिल्म के रिलीज होने के पहले ही अलग कर दामन पर दाग लगने से बचा लिया। कुछ लोगों ने उनकी ईमानदारी की तारीफ की कि अक्षय को फिल्म पसंद नहीं आई तो उन्होंने अपने प्रशंसकों से इसे देखने की गुजारिश नहीं की। दूसरी ओर आलोचना इसलिए झेलनी पड़ी कि ‘जोकर’ में काम करने के बदले पैसे लिए हैं तो एक प्रोफेशनल कलाकार की तरह प्रचार भी करना था।
खैर, अक्षय अपने अच्छे चल रहे वक्त को पूरी तरह भुनाना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने ताबड़तोड़ ‘खिलाड़ी 786’ पूरी की और दिसम्बर में यह फिल्म रिलीज होने जा रही है। एक दौर ऐसा था जब अक्षय कुमार ने खिलाड़ी नाम वाली कई सफल फिल्में दी थीं, अब लंबे समय बाद खिलाड़ी शब्द का इस्तेमाल उनकी फिल्म के नाम में हो रहा है।
