- मनोरंजन
» - बॉलीवुड
» - आने वाली फिल्म
कालापुर की कहानी
निर्माता : ए. दुर्गा प्रसादनिर्देशक : दिनेश भोसले संगीत : अर्जुन हरजाईकलाकार : रितुपर्णा सेनगुप्ता, प्रियांशु चटर्जी, रघुवीर यादव, हर्ष छाया रिलीज डेट : 2 अगस्त 2013 निर्देशक दिनेश भोसले की थ्रिलर फिल्म ‘कालापुर’ की कहानी कालापुर सेंट्रल जेल के इर्द गिर्द घूमती है। एक कलाकार ज्योत्सना अपनी सहायक रागिनी के साथ कालापुर सेंट्रल जेल में, कैदियों के लिए रखे गए एक कार्यक्रम के सिलसिले में जाती है, जिसे सुधारवादी जेल अधिकारी करुणाकर ने आयोजित किया है। वहां ज्योत्सना की मुलाकात अपने पूर्व पति और अपराधी से होती है, जो उसे धोखा देकर भाग गया था। ज्योत्सना के लिए यह समय विपरीत परिस्थितियों के साथ अवसर भी लेकर आता है, जिसे वह एक मां के रूप में किसी कीमत पर खोना नहीं चाहती।