1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. आने वाली फिल्म

इनकार की कहानी

- वेबदुनिया न्यूज

इंकार
बैनर : वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स, टिपिंग पॉइंट फिल्म्स
निर्माता : प्रकाश झा
निर्देशक : सुधीर मिश्रा
संगीत : शांतनु मोइत्रा
कलाकार : अर्जुन रामपाल, चित्रांगदा सिंह, दीप्ति नवल
रिलीज डेट : 18 जनवरी 2013

PR


फिल्म इनकार की कहानी घूमती है राहुल (अर्जुन रामपाल) और माया (चित्रांगदा सिंह) के इर्दगिर्द। राहुल एक कंपनी का सीईओ है और महत्वाकांक्षी माया पूरी तरह राहुल पर आश्रित है। एक एड एजेंसी में टॉप जॉब को पाने के लिए दोनों के बीच होड़ लगती है और यह होड़ एक अनोखी लड़ाई में तब्दील हो जाती है। माया यौन उत्पीड़न का आरोप राहुल पर लगाती है।
PR


एड एजेंसी एक समिति बनाती है जो दोनों पक्षों की बात सुनती है और यह जानने की कोशिश करती है कि सच्चाई क्या है, कौन सही है और कौन गलत। यह बात तय है कि माया और राहुल में से एक की इज्जत सही सलामत बचेगी और वो जॉब पाने में भी कामयाब होगा, लेकिन सच्चाई की तह तक जाना आसान बात नहीं है। क्या कमेटी सच्चाई पर से परदा हटा पाएगी? जानने के लिऐ देखना होगी ‘इंकार’।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें