Idiot Box Movie Preview | इडियट बॉक्स
PR
निर्देशक : सुनंदा मित्रा
गीत : समीर
संगीत : आनंद-मिलिंद
कलाकार : सुशांत सिंह, हृषिता भट्ट, उपासना सिंह, सुरेन्द्र पाल
सुब्रोजीत चक्रवर्ती (सुशांत सिंह) को भारतीय टेलीविजन उद्योग की महारानी अनेकता कपूर (ज्योति गाबा) ने अपने टीवी धारावाहिक की टीआरपी बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंप दी है।
सुब्रोजीत ने कुछ पुराने एपिसोड देखे। अनेकता कपूर सास-बहू की टकराहट, विवाह के बाद अफेयर, मृत आदमी की धारावाहिक में फिर वापसी, धारावाहिक में बीस साल की छलाँग जैसे सारी चीजें इस धारावाहिक की टीआरपी बढ़ाने के लिए कर चुकी थीं। सुब्रोजीत को कुछ नया सूझ नहीं रहा था।
सु्ब्रोजीत उन लोगों से मिलता है जो उसके आसपास हैं, जिनमें टी वी मीरचंदानी (उपासना सिंह) है जिसे टेलीविजन देखने का नशा है, करूणसिंह जगतपति (सुरेन्द्र पाल) है जो उसकी बिल्डिंग के सचिव हैं और फॉरेस्ट ऑफिसर रह चुके हैं, सुमन रॉयचौधरी (हृषिता भट्ट) है जो टीवी से जुड़ी सभी चीजों से नफरत करती है। सुमन को सुब्रोजीत बेहद चाहता है।
PR
सरबजीत क्या करेगा? कहानी को आगे बढ़ाने के लिए वह क्या मसाले डालेगा? यह कहानी उसी के बारे में है।
