It’s a mismatch : synopsis | इट्स ए मिसमैच
|
निर्देशक : अजमल जहीर अहमद
कलाकार : अनुभव आनंद, नंदना सेन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी
अमन (अनुभव आनंद) एक युवा आर्किटेक्ट है। अपने चाचा के घर बड़े हुए अमन से पूरे परिवार को लगाव है, लेकिन अमन अपने घर वालों को ज्यादा महत्व नहीं देता है। अपने सपनों को पूरा करने में लगे अमन की मुलाकात नेहा (नंदना सेन) से होती है। नेहा उसकी नजर में परफेक्ट लड़की है। धीरे-धीरे नेहा को भी अमन पसंद आता है और दोनों में मोहब्बत हो जाती है।
वे शादी अपने माता-पिता की मर्जी से करना चाहते हैं, इसलिए दोनों अपने-अपने पिताओं की मुलाकात करवाते हैं। ये मुलाकात अमन और नेहा की प्यार भरी दुनिया के लिए एक भयानक तूफान साबित होती है।
मि. भल्ला (अनुपम खेर) और मि. पटेल (बोमन ईरानी) के स्वभाव और व्यक्तित्व एक दूसरे से बिलकुल अलग है। एक पूरब है तो दूसरा पश्चिम। एक आग है तो दूसरा पानी। दोनों इस शादी के लिए तैयार नहीं हैं और ये बात वे अपनी संतानों को बता देते हैं।
|
यह फिल्म प्यार के साथ-साथ इस बात पर भी जोर देती है कि अपने परिवार और संस्कृति को भी भूलना नहीं चाहिए।
