1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. Happy Ending, Saif Ali Khan, Govinda
Written By समय ताम्रकर

हैप्पी एंडिंग की कहानी

हैप्पी एंडिंग
बैनर : इल्यूमिनाति फिल्म्स, इरोज इंटरनेशनल
निर्माता : सैफ अली खान, दिनेश विजान, सुनील ए. लुल्ला
निर्देशक : कृष्णा डीके, राज निदिमोरू 
संगीत : सचिन जिगर 
कलाकार : सैफ अली खान, इलियान डीक्रूज, गोविंदा, रणवीर शौरी, कल्कि कोएचलिन, एंड्रयू नीबोन 
रिलीज डेट : 21 नवम्बर 2014
कहने को तो यूडी (सैफ अली खान) एक लेखक हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों से उन्होंने कुछ भी नहीं लिखा है। उन्हें कुछ प्रेरित ही नहीं कर रहा है कि वे कुछ लिखें। साथ ही दिल लगाने के चक्कर में भी वे उलझे हुए हैं और लड़की ढूंढ रहे हैं। 

अरमान (गोविंदा) बॉलीवुड का स्टार है। उसकी फिल्में पिट रही हैं। अपनी चमक को बरकरार रखने के लिए वह एक बॉलीवुड स्क्रिप्ट को हॉलीवुड स्टाइल में लिखवाना चाहता है। 
 

यूडी के बारे में जब अरमान को पता चलता है तो वह उससे अपने लिए एक फिल्म लिखने के लिए कहता है। क्या यूडी लिखेगा? क्या अरमान अपना स्टारडम बचा पाएगा? जानने के लिए देखना होगी 'हैप्पी एंडिंग'। 
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें