• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. दंगल की कहानी
Written By

दंगल की कहानी

दंगल
बैनर : डिज्नी इंडिया स्टुडियो, आमिर खान प्रोडक्शन्स
निर्माता : सिद्धार्थ रॉय कपूर, आमिर खान, किरण राव 
निर्देशक : नितेश तिवारी
संगीत : प्रीतम चक्रवर्ती
कलाकार : आमिर  खान, साक्षी तंवर, सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख
रिलीज डेट : 23 दिसम्बर 2016 
 
महावीर सिंह फोगट (आमिर खान) कुश्ती का अच्छा खिलाड़ी रह चुका है। उसकी शादी शोभा कौर (साक्षी तंवर) से हुई है। महावीर का सपना भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने का था, लेकिन वह यह पूरा नहीं कर पाया। उसने वादा किया कि जो वह नहीं कर सका उसका बेटा पूरा करेगा।



शोभा ने जब चार लड़कियों को जन्म दिया तो महावीर निराश हो गया। उसका मानना था कि लड़कियां कुश्ती के लायक नहीं होती। एक दिन उसकी दो बेटियां, गीता और बबीता, दो लड़कों की पिटाई कर घर लौटती हैं तो फोगट महसूस करता है कि वह गलत सोच रहा था। वह अपनी बेटियों को कुश्ती का प्रशिक्षण देना शुरू करता है। फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह फोगट लड़कियों के साथ मेहनत कर उन्हें स्तरीय पहलवान बनाता है। 
 
ये भी पढ़ें
लूलिया को सिंगर के रूप में लांच करेंगे सलमान