‘अंदाज अपना अपना 2’ में रणबीर
सलमान और आमिर नजर नहीं आएँगे!
PR
इस सीक्वल की खास बात यह होगी कि इसमें रणबीर कपूर नजर आएँगे, जिनके अभिनय से संतोषी बेहद खुश हैं। अन्य कलाकारों का चयन बाद में होगा। इस बात की संभावना है कि यह सीक्वल बिना आमिर और सलमान के बने।
सूत्रों का कहना है कि आमिर और सलमान ने ‘अंदाज अपना अपना 2’ के सीक्वल में कभी रूचि नहीं दिखाई क्योंकि संतोषी की कुछ फिल्में लगातार असफल हो गई थीं। रणबीर के सहारे संतोषी ने सफलता का स्वाद लंबे समय बाद चखा है, इसलिए उन्होंने सीक्वल को रणबीर के साथ बनाने का फैसला किया है।
‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ के बाद संतोषी, सनी देओल या शाहरुख खान को लेकर एक्शन फिल्म आरंभ करने वाले थे, लेकिन ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ की सफलता ने उनका इरादा बदल दिया।
निर्माताओं ने भी उन पर दबाव डाला कि वे कॉमेडी फिल्म ही बनाए और वो भी रणबीर के साथ। इसलिए संतोषी ‘अंदाज अपना अपना 2’ का सीक्वल बनाने की तैयारी में लग गए हैं।

