सलमान-जॉन : दोस्ती की राह पर!
कुछ कारणों से सलमान खान और जॉन अब्राहम में कभी अच्छे संबंध नहीं रहे। इस वजह से कई दिनों तक बिपाशा बसु ने सलमान के साथ काम नहीं किया तो दूसरी ओर कैटरीना कैफ ने ‘न्यूयॉर्क’ में जॉन के साथ काम करने के पहले सलमान से इजाजत ली। लेकिन पिछले दिनों बिग बॉस के मंच पर साथ नजर आए, जिससे लगता है कि दोनों संबंध सुधारना चाहते हैं।
PR |
अपने आपको बादशाह कहने वाले शाहरुख खान देश की हर गली और मोहल्ले में जाकर रा.वन का प्रचार करना नहीं भूले, लेकिन बिग बॉस के मंच पर नहीं गए।
आखिरकार चर्चाओं को विराम मिला। जॉन ने भी पहल की और सलमान ने भी। अक्षय के साथ जॉन ‘बिग बॉस’ के शो में पहुंचे। सल्लू और जॉन का संकोच थोड़ी देर में दूर हो गया। दोनों मिले और बातचीत भी की। गर्मजोशी तो नहीं दिखाई दी, लेकिन दुश्मनी की राह छोड़ दोनों अब दोस्ती की राह पर आ गए हैं।

