1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला

सलमान को तमाचा मारा!

सलमान खान
सूत्रों की बात पर यकीन किया जाए तो सलमान खान को नई दिल्ली में एक पार्टी के दौरान नशे में धुत्त एक लड़की ने तमाचा जड़ दिया। गरम दिमाग सलमान इसके बावजूद ठंडे रहे और उन्हें सुरक्षा अधिकारियों से उस लड़की को बाहर ले जाने के लिए कहा।

लड़की का नाम मोनिका बताया जा रहा है, जिसके पिता बिल्डर हैं। एक फैशन शो के बाद एक प्राइवेट पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें सलमान, सोहेल खान, सुष्मिता सेन, रिया सेन सहित कई प्रमुख ‍हस्तियाँ मौजूद थीं।

मोनिका को इस पार्टी में आमंत्रित नहीं किया गया था, इसके बावजूद वे अंदर आने की जिद करने लगी। वे होश में नहीं थी और चिल्ला रही थी। उन्होंने सुष्मिता सेन को भी अपशब्द कहे।

मोनिका के व्यवहार को देख सोहेल खान ने गार्ड को कहा कि वे मोनिका अंदर न आने दे। इसी बीच सलमान भी वहाँ पहुँच गए और मोनिका ने सल्लू का तमाचा जड़ दिया। लेकिन सलमान ने अपना आपा नहीं खोया और उस लड़की को बाहर ले जाने के लिए कहा।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें