1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. सलमान की जगह धोनी ने ली

सलमान की जगह धोनी ने ली

सलमान खान
सलमान अभिनेता हैं और महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेटर। दोनों में समानता ये है कि वे विज्ञापन करते हैं। सलमान के एक विज्ञापन में धोनी ने उन्हें रिप्लेस किया है। 'रिवाइटल' का विज्ञापन सलमान खान करते आए हैं, लेकिन सुनने में आया है कि इस हेल्थ सप्लिमेंट में सलमान की जगह धोनी को चुन लिया गया है। गौरतलब है कि पहले यह विज्ञापन युवराज सिंह करते नजर आते थे। वे बीमार हो गए तो उनकी जगह सलमान को ले लिया गया।