रिया सेन की भी वेबसाइट
IFM
इस वेबसाइट का लॉचिंग रितुपर्णो की फिल्म ‘अबोहोमान’ की स्क्रीनिंग के बाद किया गया। इस फिल्म में रिया ने सत्यजित रे की विद्रोही बहू की भूमिका निभाई है।
रिया का मानना है कि यह माध्यम अपने प्रशंसकों से संवाद करने के लिए बेहतरीन है। युवा वर्ग का ज्यादातर समय कम्प्यूटर के सामने ही गुजरता है, इसीलिए रिया ने अपनी वेबसाइट लांच की।
इस साइट के जरिये रिया के प्रशंसक स्टाइल फंडा, रिया की फोटो गैलेरी और उनकी जिंदगी की खास बातें जान सकेंगे। रिया की ‘अबोहोमान’ और ‘नौका डूबी’ प्रदर्शित होने वाली हैं, जिनसे इस बंगाली बाला को बहुत उम्मीद है।

