1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

राखी सावंत का दर्द

राखी सावंत
WD


राखी सावंत को जो दर्द इन दिनों सता रहा है वो ये कि आजकल की बड़ी-बड़ी हीरोइन आइटम सांग करने के लिए तैयार हो जाती हैं, ऐसे में भला आइटम गर्ल का क्या होगा? उन्हें कौन पूछेगा? आइटम गर्ल को मिलने वाले प्रस्ताव को ये हीरोइनें झपट लेती हैं।

राखी का मानना है कि आइटम गर्ल का काम है आइटम सांग करना और ये काम उन्हें ही करने देना चाहिए। कैटरीना, दीपिका जैसी हीरोइनों को फिल्मों में हीरोइन की ही भूमिका निभाना चाहिए। राखी की बात कुछ हद तक सही भी है, लेकिन फिल्मकार स्टार वैल्यू बढ़ाने के चक्कर में नामी स्टार हीरोइनों से आइटम सांग करवा लेते हैं।

बहुत दिनों बाद राखी का आइटम सांग आने वाली फिल्म ‘लूट’ में नजर आने वाला है। राखी के मुताबिक यह गाना अच्छा बन पड़ा और जरूर हिट होगा।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें