1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला

रणबीर भारी पड़े नील पर

अभिनेता
’अजब प्रेम की गजब कहानी’ और ‘जेल’ के जरिये दो युवा अभिनेता रणबीर कपूर और नील नितिन मुकेश आमने-सामने थे क्योंकि ये दोनों फिल्में एक ही दिन प्रदर्शित हुईं। इस मुकाबले में रणबीर की फिल्म नील की फिल्म पर भारी पड़ी। ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ को बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन शुरुआत मिली और दर्शकों को फिल्म भी पसंद आ रही है। दूसरी ओर ‘जेल’ में नील के अभिनय की प्रशंसा हुई, लेकिन इस फिल्म की शुरुआत निराशाजनक रही।

हालाँकि अभी सिर्फ शुरुआत है, लेकिन ये कहा जा सकता है कि नील पर रणबीर भारी पड़े।