मिनिषा लांबा और मुकुल देओरा की नजदीकियों के इन दिनों बॉलीवुड में चर्चा है। मिनिषा की फिल्म ‘भेजा फ्राय2’ के मुकुल निर्माता हैं। ‘हम तुम और शबाना’ फिल्म भी उन्होंने ही रिलीज की है। सूत्रों के बीच बात दोस्ती से आगे बढ़ चुकी है। दोनों पार्टियों में जिस तरीके से मिलते हैं वो कुछ और ही बयां करता है।
गौरतलब है कि मिनिषा लांबा उन अभिनेत्रियों में से हैं जिनका ध्यान अपने काम पर ही होता है। रोमांस को लेकर वे कभी भी गॉसिप का हिस्सा नहीं बनी। इसलिए जब उनका नाम मुकुल से जोड़ा जा रहा है तो इसे गंभीरता से लिया जा रहा है।
फिलहाल मिनिषा और मुकुल दोनों ने ही इस मामले पर चुप्पी साध रखी है।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें