माधुरी बनेंगी इंदिरा गाँधी!
फिल्म निर्देशक कृष्णा शाह इंदिरा गाँधी के जीवन पर एक फिल्म बनाना चाहते हैं और इंदिरा गाँधी की भूमिका के लिए उन्होंने माधुरी दीक्षित से बातचीत की है। माधुरी का कहना है कि उनसे कृष्णा ने इस बारे में बात की है, लेकिन अभी कुछ तय नहीं हुआ है।
गौरतलब है कि शादी के बाद माधुरी अमेरिका में जा बसी हैं। ‘आजा नच ले’ के जरिये उन्होंने बॉलीवुड में वापसी की कोशिश की, लेकिन फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षानुरूप सफलता नहीं मिली।
1978 में फ्लॉप फिल्म ‘शालीमार’ बनाने वाले कृष्णा शाह ने इंदिर गाँधी के बारे में काफी रिसर्च किया है और वे फिल्म बनाने के लिए तैयार हैं। लेकिन उन्होंने अब तक काँग्रेस और सोनिया गाँधी से इस बारे में बात नहीं की है।