1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By WD

दीपिका इन, असिन आउट

दीपिका पादुकोण
ND

फिल्म बनने के पहले कलाकारों की अदला-बदली होती रहती है, लेकिन महत्वपूर्ण फिल्मों में ये बहुत मायने रखती है। ‘व्हाट्ज़ योर राशि’ की असफलता को भूलाकर निर्देशक आशुतोष गोवारीकर ‘खेलेंगे हम जी जान स’ बना रहे हैं। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन की नायिका के रूप में असिन को चुना गया था, लेकिन अब असिन की जगह दीपिका पादुकोण को साइन कर लिया गया है।

सूत्रों का कहना है कि असिन इस फिल्म से जुड़कर बेहद खुश थीं, लेकिन डेट्स को लेकर समस्या हो गई और उन्हें यह फिल्म छोड़ना पड़ी। वैसे इस बात की भी चर्चा है कि असिन फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर खुश नहीं थी और इस वजह से ‍वे फिल्म से अलग हुई हैं।

असिन के फिल्म से अलग होते ही बॉलीवुड की नायिकाओं में इस फिल्म को पाने की होड़ मच गई। आखिर आशुतोष की फिल्म और अभिषेक की नायिका बनने का अवसर कौन छोड़ता। आखिर में बाजी मार ली दीपिका पादुकोण ने। दीपिका और अभिषेक पहली बार साथ काम करेंगे।
लेखक के बारे में
WD