1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला

करीना कपूर की समझदारी

करीना कपूर
IFM
पैसों के मामले में करीना कपूर किसी पर‍ भी निर्भर नहीं रहना चाहती हैं। उन्हें पता है कि उनके करियर का यह सुनहरा दौर चल रहा है और उन्हें मनचाहा पैसा मिल रहा है, लेकिन यह दौर हमेशा नहीं रहेगा।

यूँ भी हीरोइन का करियर बॉलीवुड में ज्यादा लंबा नहीं रहता। चेहरे पर उम्र के झलकते ही बॉलीवुड के निर्माता दूरी बना लेते हैं। इसलिए करीना कपूर अपनी आय का एक हिस्सा सोच-समझ कर निवेश करती हैं।

हाल ही में उन्होंने बांद्रा में दो फ्लैट खरीदे हैं। करीना से जुड़े लोगों का कहना है कि उन फ्लैट्स में उनके रहने का कोई इरादा नहीं है और भविष्य के लिए उन्होंने निवेश किया है।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें