मुकुंद पुरोहित और मंदिरा कश्यप द्वारा निर्मित तथा डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित फिल्म 'ज़ेड प्लस' का ट्रेलर जारी हो गया है। यह एक ऐसे आम आदमी असलम पंक्चरवाला की कहानी है जिसे गलतीवश ज़ेड प्लस की सुरक्षा मिल जाती है। फिल्म में अदिल हुसैन, मोना सिंह, मुकेश तिवारी, संजय मिश्रा और कुलभूषण खरबंदा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म 21 नवम्बर को रिलीज होगी।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें