सम्बंधित जानकारी
- 50 साल के हुए रितिक रोशन, बतौर बाल कलाकार शुरू किया था एक्टिंग करियर
- बचपन में मधुबाला और परवीन बॉबी पर मरते थे रितिक रोशन
- Ajay Devgn की फिल्म Raid 2 से क्या Vaani Kapoor का करियर पकड़ेगा रफ्तार
- एनिमल के मेकर्स ने टिकट रेट किए कम, सिर्फ इतने कम रुपये में देख सकेंगे फिल्म
- 12वीं फेल 2023 की IMDb पर हाई रेटिंग वाली फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर
X Men star Adan Canto passes away at 42
मैक्सिकन-अमेरिकी स्टार अदन काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे
- एक्स मैन में निभाया था सुपरहीरो का किरदार
- बतौर सिंगर शुरू किया था करियर
- कुछ शॉर्ट फिल्में निर्देशित भी की
Adan Canto passes away: हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। 'एक्स मैन' में नजर आए एक्टर अदन कैंटो का निधन हो गया है। 42 वर्षीय मैक्सिकन-अमेरिकी स्टार अदन काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनका निधन 8 जनवरी को हुआ है। एक्टर के निधन से हॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
खबरों के अनुसार अदन कैंटो अपेंडिसील कैंसर से जूझ रहे थे। उनका इलाज भी चल रहा था। अदन कैंटो 'द क्लीनिंग लेडी' के दो सीजन का हिस्सा थे, लेकिन कैंसर के कारण वह तीसरे सीजन का हिस्सा नहीं बन पाए।
अदन कैंटो ने वैसे तो कई फिल्मों में काम किया था, पर उन्हें 'द क्लीनिंग लेडी' से स्टारडम मिला था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर सिंगर की थी। उन्होंने कुछ मेक्सिकन टीवी शोज और फिल्मों के लिए गाने लिखे थे।
साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'एक्स मैन : डेज ऑफ फ्यूचर पॉस्ट' में अदन ने एक सुपरहीरो का रोल निभाया था। वह एक्टर के साथ-साथ सिंगर, गिटारिस्ट और फिल्ममेकर भी थे। उन्होंने कुछ शॉर्ट फिल्में निर्देशित की थीं।
